फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   6459 मतदाता करेंगे 15 दावेदारों के भाग्य का फैसला

6459 मतदाता करेंगे 15 दावेदारों के भाग्य का फैसला

Sun, 07 Aug 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
 प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने और उनके समर्थकों ने टीमों में बंटकर व्यापारियों से डोर टू डोर संपर्क कर वोट देने की अपील की। कुछ दावेदारों ने जुलूस की शक्ल में जनसंपर्क कर अपनी ताकत का अहसास कराने की कोशिश की।
विज्ञापन



मतदान को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान कक्ष और मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। रविवार को होने वाले इस चुनाव में 6459 मतदाता  व्यापार मंडल के 6 पदों के लिए खड़े 15 दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्ष पद पर राजकुमार सेठी, दीपक वर्मा और भोलानाथ डाबर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर जतिन नरुला, पंकज शर्मा, विपिन चौहान, महामंत्री पर अंशु  रस्तोगी, मुकेश चावला, कोषाध्यक्ष पद पर हर्षित कुमार, अंकुश अग्रवाल, विशाल  रुहेला, प्रचार मंत्री के  पद में मनीष कुमार और अंकुर अग्रवाल के बीच मुकाबला होना  है। महिला मंत्री के लिए गीता चौहान, कामिनी गुप्ता की टक्कर है। शनिवार को रामलीला मैदान में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिकेटिंग लगाने के साथ ही मतदान स्थल पर बनाने गए सभी 12 कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा मतगणना स्थल में भी कैमरे लगाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि मतदान अभिकर्ताओं को पास वितरित कर दिए गए हैं। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।


प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के रविवार को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। मतदान स्थल पर सौ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। शनिवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम दयानंद सरस्वती, एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ जीसी टम्टा ने व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की।



एसडीएम ने कहा कि  किसी भी विजयी पदाधिकारी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतदान स्थल से 200 मीटर तक कोई प्रत्याशी काउंटर नहीं लगाएगा। एएसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी छाबड़ा ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में कोतवाल ओमप्रकाश, चुनाव अधिकारी पंकज टंडन,मुशर्रफ हुसैन, आकाश गर्ग आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed