{"_id":"61a7c859602cf1301f384753","slug":"6400-sampling-will-be-done-rudrapur-news-hld4463142147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना जांच के लिए रोज होगी 6400 की सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना जांच के लिए रोज होगी 6400 की सैंपलिंग
विज्ञापन
रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर बेरोकटोक गुजरते वाहन।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ऊधमसिंह नगर जिले को अब प्रतिदिन 6400 लोगों की सैंपलिंग का लक्ष्य मिला है। हालांकि बुधवार को भी रामपुर सीमा पर कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग नहीं की गई, जिस कारण बाहरी राज्यों के वाहन बेरोकटोक सीमा में प्रवेश करते नजर आए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सैंपलिंग के दौरान पुलिस पर सहयोग न करने की बात कही।
कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 14 हजार 824 लोगों को वैक्सीन लगाई। साथ ही रुद्रपुर पुलिस लाइन में 286 पुलिस कर्मियों ने एंटीजन जांच करवाई। सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने कहा कि टीकाकरण के मामले ऊधमसिंह नगर जिला प्रदेश में एक बार फिर पहले स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले को हर रोज 6400 कोरोना वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य मिला है। इनमें 3200 लोगों की आरटीपीसीआर और 3200 की एंटीजन माध्यम से कोरोना जांच होनी है।
सीएमओ ने कहा कि जिले की सीमाओं समेत नेपाल बॉर्डर भी सैंपलिंग हो रही है, लेकिन रामपुर सीमा पर पुलिस कर्मी स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग नहीं कर रहे हैं जिस कारण सैंपलिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर एसएसपी डीएस कुंवर से वार्ता की गई है।

रुद्रपुर पुलिस लाइन में एंटीजन से कोरोना टेस्ट करवाती दरोगा।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन