फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   64 people registered to sue

64 लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस

Sun, 06 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ शक्तिफार्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ शक्तिफार्म Updated Sun, 06 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 निजी बस फूंकने का प्रयास व पुलिस चौकी मे पथराव के एक मामले मे मुकदमा झेल रहे 64 लोगो को राहत मिली है। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और उनके पुत्र सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से गृह मंत्रालय ने मुकदमा वापसी का निर्णय लिया है। पीड़ितों ने सौरभ का आभार व्यक्त करते हुए कहा की शीघ्र ग्रामीण उनका अभिनंदन करेंगे। आरोप है कि इस मामले मे कुछ तथाकथित नेता श्रेय लेने का प्रयास कर रहे है, जिनकी मंशा को किसी भी सूरत मे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।


  गौरतलब है कि 2007 में एक निजी बस की चपेट मे आकर बैकुंठपुर निवासी विवाहिता की किच्छा मार्ग पर मौत के बाद उत्तेजित भीड़ ने पुलिस चौकी मे पथराव के बाद बस को फूंकने का प्रयास किया था। जिस पर तत्कालीन कोतवाल जेसी पाठक की तहरीर पर करीब 12 महिलाओं समेत 65 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इनमें से एक नामजद बासुदेव राय की गत वर्ष मौत हो चुकी है। मुकदमा वापसी के लिए बैकुंठपुर के ग्रामीणों ने विजय बहुगुणा और सौरभ बहुगुणा से गुहार लगाई थी। उनकी पहल पर गृह सचिव विनोद शर्मा ने तत्कालीन डीएम को पत्र भेज शासन द्वारा मुकदमा वापस लिए जाने की जानकारी दी ।आठ साल बाद मुकदमा वापस लिए जाने से जहां पीड़ितों मे खुशी का माहौल है वहीं, ग्रामीण बहुगुणा का शीघ्र नागरिक अभिनंदन भी करेंगे। वहां पर गोविंद तालुकदार, परेश मंडल, प्रकाश हालदार, विजय मंडल, प्रमोद हालदार, प्रशंकर हालदार, जतीन गोलदार, ममता हालदार, जगन्नाथ तालुकदार, राकेश राय, बसंती सरकार, अंजलि मंडल, सुकुमार घोष, साबित्री मंडल, सतनाम हालदार, कल्याण हालदार, आशु साना, किशोर सरकार, संजय सरकार, बाबूराम मंडल, सुभाष हालदार, सुरभि मंडल, अरुण मंडल, राजेश मंडल आदि थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed