फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   64.72 lakh fraud by posing as a fake India Nivesh official in rudrapur

Uttarakhand Cyber Fraud: इंडिया निवेश का फर्जी अधिकारी बनकर 64.72 लाख की ठगी, साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक

Sat, 29 Nov 2025 05:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Nov 2025 05:34 PM IST
सार

साइबर ठगों के गिरोह ने इंडिया निवेश का फर्जी अधिकारी बनकर काशीपुर के व्यक्ति से 64.72 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
64.72 lakh fraud by posing as a fake India Nivesh official in rudrapur
cyber fraud

विस्तार

साइबर अपराध के मामले थम नहीं रहे हैं। साइबर ठगों के गिरोह ने इंडिया निवेश का फर्जी अधिकारी बनकर काशीपुर के व्यक्ति से 64.72 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

काशीपुर निवासी गौरव ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि छह अक्तूबर को अनजान व्यक्ति ने उन्हें बुल स्टॉक चार्जर नाम के व्हाटसएप ग्रुप में जोड़ा। उनका कहना है कि वह पहले से स्टोक मार्किट में इनवैस्ट करते हैं। इस ग्रुप में उन्होंने स्टॉक यूज किए तो लाभ हुआ। इसी बीच उन्हें ऑडियो कॉल आया। कॉल करने वाली महिला वान्या गिल ने खुद को कंपनी का मैनेजर बताया और निवेश की बात कही। महिला ने बताया कि उनकी कंपनी निवेश करने के अलावा ब्रोकिंग और अन्य वित्तीय गतिविधियां करती है। महिला के कहने पर उन्होंने निवेश शुरू कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि ठगों के गिरोह ने आधार कार्ड व पैन कार्ड मंगाकर उनका एक डीमेट एकाउंट खोल दिया। बैंक खाते में पहले 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में 64.72 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उन्हें निवेश करके फायदा नहीं हुआ तो ठगी का एहसास हुआ। ठगी के दौरान गिरोह ने खुद को इंडिया निवेश का अधिकारी बताया। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में अज्ञात ठगों पर धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed