फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मशीन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत, हंगामा

मशीन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत, हंगामा

Sun, 01 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मशीन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत, हंगामा
जसपुर। पेपर मिल में मशीन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों और ग्रामीणों ने मिल परिसर में हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधायक के प्रयास से मृतक के परिजनों को मिल प्रशासन की ओर से तत्काल सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे दी गई है।
विज्ञापन


मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम रघुवाला निवासी खड़क सिंह (18) पुत्र संजय सिंह कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ स्थित एक पेपर मिल में मजदूरी करता था। शनिवार को वह मिल में काम करते समय रिमाइंडर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने ग्रामीणों के साथ खूब हंगामा किया। सूचना पर विधायक आदेश चौहान और कुंडा एसओ सुधीर कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। खड़क सिंह की मजदूरी से ही घर का खर्चा चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक आदेश चौहान ने मिल प्रशासन से बात कर मृतक के परिजनों को सात लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलवाई। इनमें से एक लाख नकद और छह लाख का चेक मृतक की मां को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed