फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   एक साल से बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन

एक साल से बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sat, 24 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एक साल से बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन
काशीपुर। गन्ना विकास समिति काशीपुर के कर्मचारियों ने एक साल का वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया वेतन और देयकों का भुगतान की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उत्तरांचल ट्रेड यूनियन समन्वयक समिति के बैनर तले काशीपुर सहकारी गन्ना समिति के कर्मचारियों ने एसडीएम से मुलाकात की। कर्मचारियों ने कहा कि एक साल से समिति के लगभग तीस कर्मचारी और सेवानिवृत्त 22 कर्मचारियों का बकाया वेतन और देयकों का भुगतान नहीं हो रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि समिति के पास बैंक का एक करोड़ की एफडी है, उसको कैश कराकर उनका भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि पहले समिति को मिलने वाला कमीशन चीनी मिल के बजाए सरकार देती थी लेकिन अब मिलों ने स्वयं देना शुरू कर दिया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अधिकारियों की लेट लतीफी से उनका वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर खाली हाथ घर जाना पड़ता है। एसडीएम ने जल्दी भुगतान कराने की मांग की। वहां संगठन के अध्यक्ष एसी कुलश्रेष्ठ, सचिव अनिल सक्सेना, सुरेश गुप्ता, वेद प्रकाश, विकास कुमार, नरेश कुमार, महेन्द्र सिंह, अब्दुल रज्जाक आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed