{"_id":"59c40c194f1c1bdd148b4c35","slug":"61506020377-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सुध नहीं लेने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सुध नहीं लेने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम रामजीवनपुर में प्रशासन के ग्रामीणों की सुध न लेने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। काफी लंबे समय से गांव की सड़कों पर पानी भरे होने से गुस्साएं लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्राम रामजीवनपुर की सड़कें तलैया बन गई हैं। ग्रामीण सड़क निर्माण और नाली के गंदे पानी की समस्या को कई बार बहुउद्देशीय शिविर, तहसील दिवस, बीडीसी बैठक में प्रमुखता से रख चुके हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को भी सड़क और नालियों की समस्याओं के बारे में बताया, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने सड़कें और नाले निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से भी गुहार लगाई है।
आर्य ने जल्द ही गांव की समस्याओं को दूर करने की बात कही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क और नालों का निर्माण जल्द न हुआ तो ग्रामीण आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। ग्रामीणों ने गंदे पानी में खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश, धर्मपाल, राकिशन, गुरुनाम सिंह, थान सिंह, भजन लाल, रोहित, चेतराम, बंटी, देवराज, विकास, मानसिंह आदि शामिल थे।