फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   तहसीलदार ने किया बाढ़ चौकियों का निरीक्षण

तहसीलदार ने किया बाढ़ चौकियों का निरीक्षण

Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने किया बाढ़ चौकियों का निरीक्षण
गूलरभोज। भारी वर्षा के अलर्ट के चलते प्रशासन मुस्तैद है। शुक्रवार से शनिवार तक रुक-रुक कर लगातार हो रही बरसात के चलते तहसीलदार गदरपुर वसी खॉ ने गूलरभोज बाढ़ चौकी का औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने बाढ़ चौकी प्रभारी से बरसात के मद्देनजर जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गदरपुर तहसील में गदरपुर और दिनेशपुर बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया। सभी जगह स्थिति सामान्य बनी हुई है। बताया कि गदरपुर तहसील में अभी तक बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी की है। इसके बाद उन्होंने गूलरभोज के बौर और हरिपुरा जलाशय के जल स्तर की भी जानकारी ली बताया कि दोनों जलाशय में पानी का स्तर भी सामान्य है।
विज्ञापन


उधर, सिंचाईं विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरपाल सिंह ने बताया कि बौर और हरिपुरा का जलस्तर इस समय 789 फिट है, जो सितंबर माह के जल भंडारण के लक्ष्य तक नहीं पहुंचा है। बताया कि विभाग सितंबर माह में 791 फिट तक पानी को भंडारण जलाशय में करता है जो वर्ष भर किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त रहता है। अभी खतरे वाली कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed