फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   600 encroachments marked in Khakra drain

Udham Singh Nagar News: खकरा नाले में 600 अतिक्रमण चिह्नित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
600 encroachments marked in Khakra drain
खटीमा। नगर पालिका ने खकरा नाले में करीब 600 अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। शीघ्र ही अतिक्रमणकारियों को नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। शहर के बीच से गुजरने वाले खकरा नाला अतिक्रमण से संकरा हो गया। इससे बारिश के पानी की निकासी बाधित हो रही है। मूसलाधार बारिश होने पर खकरा नाले का पानी सड़कों पर बहने के अलावा घरों में घुस रहा है। इसके अलावा जगह-जगह कूड़ा डालने से भी खकरा नाला बारिश में जल्द उफना रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासक रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अतिक्रमण के कारण खकरा नाले के संकरा होने की समस्या होने को देखते हुए नगर पालिका के ईओ दीपक शुक्ला को अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। करीब छह सौ अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। शीघ्र ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed