फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   60 nursing home claimed NOC from Pollution Control Board

60 नर्सिंग होम ने नहीं ली प्रदूषण बोर्ड से एनओसी

Mon, 26 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस के बाद भी जिले के करीब 60 हॉस्पिटल और नर्सिंग होम ने एनओसी नहीं ली है। बोर्ड के ऑनलाइन साफ्टवेयर में भी तकनीकी खराबी होने की वजह से आवेदन अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। अधिकारी एनओसी नहीं लेने वाले नर्सिंग होम को आवेदन के लिए और समय देने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन



दरअसल जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उल्लंघन पर प्रदूषण बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले में 132 नर्सिंग होम और सरकारी अस्पतालों को एनओसी लेने के लिए नोटिस जारी किए थे। अस्पतालों से कहा गया था कि उनके संस्थान तय मानकों का समुचित पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे पर्यावरण प्रदूषण की संभावना स्वाभाविक है। जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करना दंडनीय अपराध है। खुले में कूड़ा जलाने और मानकों के अनुसार जैविक अपशिष्ट का निस्तारण नहीं  करने पर बोर्ड ने एक अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्यवाही की थी। बोर्ड के नोटिस जारी होने के बाद 72 अस्पतालों ने आवेदन कर एनओसी ले ली थी। 
विज्ञापन



लेकिन 60 अस्पतालों ने अभी भी एनओसी नहीं ली है। इनमें खटीमा, किच्छा, रुद्रपुर, सितारगंज के 19 और काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, गदरपुर के 41 अस्पताल शामिल हैं। दिलचस्प बात है कि कई सरकारी अस्पतालों ने भी अभी तक एनओसी नहीं ली है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी एसपी सिंह कहते हैं कि 60 में से कुछ नर्सिंग होम ने आवेदन किया हुआ है। लेकिन डेढ़ महीने से अधिक समय से साफ्टवेयर में परेशानी की वजह से आवेदन अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। आवेदन करने के लिए नर्सिंग होम को कुछ और मोहलत दी गई है। एनओसी नहीं लेने वाले नर्सिंग होम से जुर्माना या कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed