फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   5G Internate in rural postoffice

Udham Singh Nagar News: ग्रामीण डाकघरों में मिलेगी 5जी सुविधा

Tue, 19 Sep 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
5G Internate in rural postoffice
रुद्रपुर। डाक विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को हाईटेक करने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की दर्पण 2.0 योजना के तहत ग्रामीण डाकघरों से अपग्रेड कर 5जी सुविधा से जोड़ा जाएगा। इससे ग्रामीण डाकघरों में बेहतर ढंग से कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघर में लगे हैंड हेल्ड रूरल इन्फॉरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (आरआईसीटी) उपकरणों को अपग्रेड किया जा रहा है। योजना के तहत आरआईसीटी उपकरणों को टैबलेट से जोड़ा जाएगा। अभी ग्रामीण डाकघरों के आरआईटी उपकरण 3जी नेटवर्क पर चलते हैं। आरआईसीटी मशीन से डाकघर में डाक जमा करना, बुक करने, डाक रिसीव करने के काम किए जाते हैं।
विज्ञापन

छोटी स्क्रीन वाली आरआईसीटी मशीन में 3जी नेटवर्क से चलने के कारण कई बार यह हैंग हो जाती है। इससे संबंधित कार्यों में देरी होती है। सहायक पोस्ट मास्टर संदीप राणा ने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण डाकघर 5जी से लैस होंगे। डाकघर के कर्मचारियों को बड़ी स्क्रीन में तेजी से काम करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आरआईसीटी
डिजिटल एडवांसमेंट ऑफ रूरल पोस्ट ऑफिस फॉर न्यू इंडिया (दर्पण) योजना के तहत सभी ग्रामीण डाकघरों को तकनीकी सुविधा लेस करना है। इसके तहत सभी ग्रामीण डाकघरों को आरआईसीटी मशीन उपलब्ध कराई गई थी । दर्पण 2़ 0 के तहत आरआईसीटी मशीन को टैबलेट सुविधा से जोड़ा जाएगा, जिनका संचालन 5जी नेटवर्क से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed