{"_id":"6415efff4c6f6c12820f42a6","slug":"550-players-from-different-states-participated-kashipur-news-c-8-1-86171-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विभिन्न राज्यों से 550 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विभिन्न राज्यों से 550 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
Sat, 18 Mar 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर में एथलेटिक, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और वेटलिफ्टिंग खेल में आवासीय केवल बालक और डीबीएस योजना केवल बालिका के लिए दो दिवसीय चयन प्रक्रिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हो गई। चयन प्रतियोगिता में 12 से 18 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
केंद्र प्रभारी ज्योति शाह ने बताया बालक-बालिका चयन में छतीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल, मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, तमिलनाडू, नागालैंड से 17-18 मार्च को लगभग 550 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। चयन ट्रायल के बात सभी चयन कमेटी के सदस्य सभी खिलाड़ियों की मार्किंग कर मेरिट की रिपोर्ट तैयार करके हेड आफिस लखनऊ भेजी जाएगी। चयनित खिलाड़ियों की सूची मुख्यालय लखनऊ से फाइनल होने के बाद खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा।
केंद्र प्रभारी ज्योति शाह ने बताया ताइक्वांडो में सात सीट के लिए 110 बालक और 20 बालिका, बॉक्सिंग में 13 सीट के लिए 160 बालक, एथलेटिक्स की 10 सीट के लिए 150 बालक और 15 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। वेटलिफ्टिंग में 8 सीट के लिए 90 बालक, 4 बालिकाओं ने चयन ट्रायल दिया। चयन प्रक्रिया के दौरान सांई लखनऊ के प्रतिनिधि पवन कुमार, चंदन नेगी, ओमप्रकाश, नीरज कुमार, नरेश कुमार शर्मा, आमिर खान, सिकंदर पटेल और रविंद्र कुमार, दुर्गेश आदि मौजूद रहे। संवाद