फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   537 Gm Narcotics Substance Seized

Udham Singh Nagar News: कुमाऊं को खोखला कर रहा तस्कर 537 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
537 Gm Narcotics Substance Seized
एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

रुद्रपुर। एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चला कर अंतरराज्यीय तस्कर को 537 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी यूपी से स्मैक ला कर पहाड़ी क्षेत्रों में उसकी सप्लाई करता था। तस्करी में आरोपी के दो साथियों के नाम भी सामने आया है। आरोपी करीब एक सप्ताह से एसटीएफ की रडार पर था। आरोपी बरेली से स्मैक लाकर कुमाऊं में सप्लाई करता था।
शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कुमाऊं एएनटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चला कर नदेली रोड बहेड़ी बॉर्डर के नजदीक से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 537 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम गांव मनिहारगोट टनकपुर जिला चंपावत और हाल में रजागंज पोस्ट पूरनपुर जिला पीलीभीत निवासी मुस्ताक अली बताया। पुलिस ने आरोपी मुस्ताक को ड्रग अधिनियम के तहत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

---
1200 की खरीद 5000 में बिक्री
पूछताछ में मुस्ताक ने बताया कि वह फतेहगंज जिला बरेली निवासी अकबर से 1200 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक खरीद कर लाता है और चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तीन से चार हजार रुपये के बीच में उसकी सप्लाई करता है। पूछताछ में मुस्ताक ने बताया कि लालपुर, किच्छा में उसका पार्टनर साबिर रहता है, जाे रुद्रपुर और हल्द्वानी क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करता है। हालांकि अभी दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपी इससे पहले भी कई बार स्मैक की तस्करी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस साल अब तक बरामद हुई स्मैक की सबसे बड़ी खेप
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड में स्मैक से संबंधित यह अब तक की सबसे अधिक कार्रवाई हुई है। पूरी कार्रवाई कुमाऊं एएनटीएफ प्रभारी पावन स्वरूप और पुलभट्टा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में हुई। एसएसपी ने टीम को 2,500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहां पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के, सीओ एसटीएफ सुमित पांडे मौजूद रहे।

-------
स्मैक की बड़ी खेप लाकर पुलिस को चुनौती दे रहे तस्कर
रुद्रपुर। जनवरी से ले कर अब तक पुलिस ने छोटी-छोटी मात्रा में एक किलो से अधिक स्मैक जिले में बरामद की है। लेकिन इसके बावजूद तस्करों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। वहीं अब तस्कर बड़ी खेप में स्मैक ला कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बुधवार को भी काशीपुर पुलिस ने 502 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed