{"_id":"5ae766984f1c1b3b0b8b7572","slug":"51525114520-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने जीता अभ्यास मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने जीता अभ्यास मैच
Updated Tue, 01 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। देहरादून में होने वाली अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता से पूर्व स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद नैनीताल व ऊधमसिंह नगर क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों के बीच अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। नैनीताल की टीम ने ऊधमसिंह नगर को 152 रनो से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। इसमें सुमित खेतवाल ने 108, कमल कन्याल ने 58 व करन रावत ने 51 रनों का योगदान दिया। ऊधमसिंह नगर की ओर से मोनिस खान ने चार व आसिम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऊधमसिंह नगर की टीम मात्र 28.4 ओवरों में 145 रनों पर ढेर हो गई।
ऊधमसिंह नगर की ओर से सचिन ने 53 व हरि सिंह ने 23 रनों का योगदान किया। सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैच का शुभारंभ डॉ. मनीष गहतोड़ी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के अंपायर नमन गैरवाल व संजय भट्ट रहे। स्कोरर की भूमिका मो. आलम ने निभाई। वहां नूर आलम, दीपक मेहरा, शैलेश सिंह, कादिर खान, गौरव, अली हसन, नमिता पंत व आफताब आलम आदि थे।