फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रुद्रपुर नगर निगम को मिला ओडीएफ प्रमाण पत्र

रुद्रपुर नगर निगम को मिला ओडीएफ प्रमाण पत्र

Mon, 19 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम को मिला ओडीएफ प्रमाण पत्र

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम को राज्य के पहले ओडीएफ निगम का रविवार को प्रमाण पत्र मिल गया। खुले में शौच मुक्त निगम का प्रमाण पत्र मिलने से निगम अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। सरकार ने निकायों का स्वच्छता सर्वे कराया था। केंद्र सरकार की एजेंसी क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया के सर्वे रिपोर्ट के बाद रुद्रपुर नगर निगम को राज्य का पहला ओडीएफ नगर निगम घोषित किया था। सर्वे में प्रदेश के सभी निकाय शामिल थे। मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने बताया कि देहरादून में आयोजित स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने रुद्रपुर नगर निगम को यह प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगमों के साथ ही पहले ओडीएफ घोषित हुए नगर पालिका मसूरी और नगर पंचायत हरबर्टपुर को भी प्रमाण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed