{"_id":"59a707174f1c1be2278b484a","slug":"51504118551-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा पर सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा पर सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम करेगा। बुधवार को अमन कमेटी की बुलाई गई बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अधिकारियों के समक्ष कई समस्याएं उठाईं, जिसके लिए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
कोतवाली परिसर में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल और एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था भी दुरुस्त करने पर जोर दिया। वहां सीओ स्वतंत्र कुमार, कोतवाल तुषार बोरा, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा के अलावा मौलाना जाहिद रजा रिजवी, नदीम खान, सुहेल खान, अजीज खां, बलजीत सिंह, नूर अहमद, अबरार अहमद आदि थे।