{"_id":"606b5de28ebc3e8d353414b9","slug":"51-corona-infected-rudrapur-news-hld420652364","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डॉक्टर समेत 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डॉक्टर समेत 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
रुद्रपुर में टीका लगवाती महिला।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिले में सोमवार को 1871 सैंपलों में से 51 लोगों की कोरोना पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल में कार्यरत दो विशेषज्ञ डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों डॉक्टर परिवार के साथ होली मनाकर यूपी से लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।
जिले में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही बढ़ने से कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार को 51 लोग संक्रमित मिले। जिला अस्पताल में तैनात एक विशेषज्ञ डॉक्टर, उनकी पत्नी और पुत्र पॉजिटिव पाए गए हैं।
साथ ही एक अन्य डॉक्टर भी पत्नी के साथ पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर के 2,238 सैंपल लिए। इनमें 306 सैंपल रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर लिए गए।
विज्ञापन
सैंपलिंग के साथ ही जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर कोराना वैक्सीन भी लगाई गई। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि सोमवार को कुल 5,883 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के 3657 लोग शामिल रहे।