फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   50 thousand doses of vaccine received for the district

जिले के लिए मिलीं 50 हजार कोरोना वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
50 thousand doses of vaccine received for the district
रुद्रपुर। जिले के लिए शनिवार को 50 हजार डोज कोरोना वैक्सीन मिल गईं। इनमें 35 हजार कोविशील्ड और 15 हजार डोज कोवैक्सीन की हैं। रविवार को जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के कारण शनिवर को जिले में 18 से 44 वर्ष उम्र तक के 170 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। जबकि 45 से 60 वर्ष उम्र तक के 249 लोगों को ही वैक्सीन लगी। रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही सैकड़ों लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

केंद्र पर काफी देर तक वह टीकाकरण के लिए इंतजार करते रहे लेकिन वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि वैक्सीन उपलब्ध हो चुकी हैं। रविवार को लोगों को पहली व दूसरी डोज लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमित, चार लोग हुए स्वस्थ
रुद्रपुर। जिले में शनिवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। जबकि चार संक्रमित स्वस्थ हो गए। कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य रहा। कोरोना जांच के लिए 1776 लोगों के सैंपल लिए गए। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 49 रह गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed