फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   50 Prison May free on 15 August

जेल के 50 कैदियों की फाइल पर आईजी की मोहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
50 Prison May free on 15 August
सितारगंज की संपूर्णानंद शिविर और सेंट्रल जेल में हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा काट रहे 101 कैदियों के शासन से सजा पूर्व मुक्ति की गुहार पर आईजी जेल ने बुधवार को कैदी और बंदियों का साक्षात्कार किया। उन्होंने 101 में से करीब कैदियों की फाइल पर मोहर लगा दी और इन कैदियों की फाइलों को आगामी 25 जुलाई को शासन में होने वाली रिव्यू कमेटी की बैठक में रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संपूर्णानंद शिविर (खुली जेल) में बेहतर आचरण वाले करीब 47 बंदी वर्तमान में आजीवन सजायाफ्ता हैं। यह कैदी 14 साल से अधिक की सजा काट चुके हैं। इसके अलावा सेंट्रल जेल में 527 कैदियों में से 336 कैदी आजीवन कारावास की सजा भोग रहे हैं। इन कैदियों में से 54 कैदियों की 14 साल से अधिक की सजा पूरी हो चुकी है। यह कैदी 38 से लेकर 70 से अधिक आयु के हो गए हैं। इन कैदियों ने सरकार और राज्यपाल से सजा माफी की गुहार लगाई थी। अमर उजाला ने भी इन कैदियों की मांग को प्राथमिकता से उठाया था। बुधवार को आईजी कारागार डा. पीवीके प्रसाद सेंट्रल जेल पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने जेल में घटित घटनाओं पर जेलर से चर्चा की। साथ ही सजा पूर्व मुक्ति के लिए आवेदन करने वाले 101 कैदियों का हाल जाना और उनका साक्षात्कार लिया। इनमें आईजी ने सेंट्रल जेल के करीब 28 और खुली जेल के लगभग 22 कैदियों को सजा माफी के योग्य माना। आईजी के निरीक्षण और सजा माफी के लिए आवेदन करने वाले कैदियों से वार्ता के बाद स्वतंत्रता दिवस पर इनकी रिहाई की उम्मीद बढ़ गई है। वहां पर कार्यवाहक जेल अधीक्षक एसडीएम मनीष बिष्ट, जेलर जयंत पांगती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed