{"_id":"5977828b4f1c1b02528b470f","slug":"50-posts-of-teachers-in-32-schools-are-vacant","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 स्कूलों में शिक्षकों के 50 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 स्कूलों में शिक्षकों के 50 पद खाली
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए भले ही कितने दावे और वादे करे, लेकिन जमीनी स्तर पर सरकारी स्कूलों के हालात उलट ही हैं। सरकारी स्कूलों के कई महत्वपूर्ण विषय छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षक ही उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
जनपद यूएस नगर के 32 राजकीय प्राइमरी स्कूलों में 50 शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं, जिनमें अभी तक पढ़ाने को शिक्षक नहीं हैं। हैरत की बात यह है कि शिक्षकों के रिक्त पड़े सभी पद ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्कूलों में हैं। जिले के हर विकासखंड में शिक्षकों की कमी है। इसके साथ ही विभिन्न ब्लॉक के 13 स्कूलों में विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। विज्ञान जैसे महत्पूर्ण विषय के पदों पर शिक्षक नहीं होना चिंता का विषय है। जहां राज्य सरकार छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में लाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और बयान कर रही है।
विज्ञापन
रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के लिए कुछ ही दिन में शासन की ओर से आदेश आने वाला है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के प्राइमरी स्कूल में अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां भी इस माह के अंत में कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. पीएन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) यूएस नगर