{"_id":"654a90b3630147dde6085538","slug":"50-percent-voting-at-hnb-pg-college-khatima-khatima-news-c-236-1-ktm1001-1097-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : खटीमा डिग्री कॉलेज में 50 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : खटीमा डिग्री कॉलेज में 50 प्रतिशत हुआ मतदान
Wed, 08 Nov 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
खटीमा डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों सें अपने पक्ष में मतदान की अपील करते प्रत्याशी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1426 छात्र-छात्राओं ने किया मतदान
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज खटीमा में छात्रसंघ चुनाव में मंगलवार को कुल 50 प्रतिशत मतदान हुआ। कॉलेज में पंजीकृत 2851 छात्र-छात्राओं में से 1426 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह 10 से शुरू हुए मतदान की गति थोड़ी धीमी रही। पहले एक घंटे में करीब 11 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में कुल 50 प्रतिशत मतदान हुआ।
खटीमा डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही गेट और कॉलेज परिसर में पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा रही। कॉलेज में चुनाव के लिए बनाए गए सभी छह बूथों पर पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी की गई। मतदान करने के बाद छात्र-छात्राओं को कॉलेज परिसर में रुकने नहीं दिया गया। एबीवीपी और एनएसयूआई के समर्थकों को पुलिस-प्रशासन ने कॉलेज के मुख्य गेट से करीब 100 मीटर दूरी पर रोक दिया। साथ ही मुख्य गेट के पास के गुजर रहे मार्ग पर आम लोगों की भी आवाजाही बंद रही। छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशी कॉलेज गेट पर छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कॉलेज में कुल 50 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में हुई।