फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   50 Percent Seats for Women

विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं को मिले टिकट: रितु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
50 Percent Seats for Women
रुद्रपुर भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता करती रितु खंडूडी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेश्वर विधायक रितु खंडूडी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए जाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि महिला पदाधिकारियों को टिकट मिला तो जीत और शानदार होगी।
विज्ञापन

बुधवार को किच्छा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में खंडूडी ने कहा कि कोरोना काल में संगठन ने जो कार्य किए वह प्रशंसनीय है। नजूल भूमि पर मालिकाना हक के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह की भूमि उनकी विधानसभा क्षेत्र में भी है। सरकार इस पर शीघ्र कार्यवाही करेगी। यमकेश्वर के कसाड़ और फुलिंडा गांव के विस्थापन पर सरकार योजना बना रही है। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह महिला होने के नाते खुद महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग करती हैं। वहां पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, महामंत्री उमा जोशी, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल, मेयर उषा चौधरी, मोहिनी पोखरियाल, मोनिका गुप्ता, विवेक सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed