{"_id":"5c840bddbdec22142a71f02c","slug":"491-97-lakhs-fine-on-not-filing-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी चोरी करने वालों से वसूला 491.97 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी चोरी करने वालों से वसूला 491.97 लाख का जुर्माना
Sun, 10 Mar 2019 12:24 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ राज्य कर विभाग का सचल दल सक्रिय है। राज्य कर विभाग के अनुसार वर्ष 2017-18 में रुद्रपुर ए, बी, किच्छा और खटीमा में तैनात सचल दलों ने जीएसटी चोरी के मामलों में व्यापारियों से 176.50 लाख रुपये का टैक्स और अर्थदंड वसूला था। इस बार 2018-19 में फरवरी तक चारों टीमों ने 491.97 लाख रुपये का टैक्स और अर्थदंड वसूल किया है। विभाग की मानें तो इस साल सचल दलों की सक्रियता के कारण राज्य सीमाओं से टैक्स चोरी कर भागने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है।
क्षेत्रवार विभाग द्वारा वसूला गया टैक्स और अर्थदंड (लाख में)
वर्ष 2017-18 वर्ष 2018-19
रुद्रपुर-ए 63.74 - 188.44
रुद्रपुर-बी 48.12 - 232.46
किच्छा 51.44 - 55.82
खटीमा 13.20 - 15.25