{"_id":"69b312a0530d0b2a12055cb5","slug":"48-students-selected-in-the-placement-camp-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-138360-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्लेसमेंट कैंप में 48 विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्लेसमेंट कैंप में 48 विद्यार्थियों का चयन
Fri, 13 Mar 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज में बृहस्पतिवार को करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से एक इंजीनियरिंग लिमिटेड के लिए प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। कैंप में महाविद्यालय के पास आउट व वर्तमान में अध्ययनरत लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा के बाद 88 प्रतिभागियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया, जिनमें से अंतिम चरण में 48 विद्यार्थियों का कंपनी में चयन हुआ। चयनित प्रतिभागी आगामी सोमवार को कंपनी में ज्वाइन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. मनोज पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रो. शैलजा जोशी, प्रो. दीपा वर्मा, प्रो. आशा राणा, डॉ. सुनील कुमार मौर्य, डॉ. वकार हसन खान, प्रो. सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन