{"_id":"6abd624e0ceda8374004b146","slug":"44-complaints-received-at-the-camp-five-resolved-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-149564-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिविर में आई 44 शिकायतें, पांच का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिविर में आई 44 शिकायतें, पांच का हुआ निस्तारण
Thu, 01 Oct 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुंडेश्वरी के किसान इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर लगा। शिविर में ग्रामीणों की 44 शिकायतें प्राप्त हुईं। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। संबंधित अधिकारियों को शेष 39 शिकायतों का प्राथमिकता से निदान करवाने के निर्देश दिए। शिविर में 109 व्यक्तियों के प्रमाण पत्रों के फार्म भरवाए गए। 42 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन दायित्वधारी डॉ. जसपाल सिंह चौहान ने किया। अध्यक्षता नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान ने की। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, दायित्वधारी मंजीत सिंह, ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन