फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   43% MNREGA workers will struggle for their wages

Udham Singh Nagar News: अपने मेहनताने के लिए जूझेंगे 43 फीसदी मनरेगा मजदूर

Mon, 03 Nov 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
43% MNREGA workers will struggle for their wages
रुद्रपुर। औद्योगिक नगरी में करीब 43 मनरेगा फीसदी मजदूरों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। जबकि शासन की ओर से ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर घोषित की थी। घोषित तिथि तक ई-केवाईसी न हो पाने से इन मजदूरों की मजदूरी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन

मनरेगा के श्रम-सामग्री का अनुपात 54.10 व 45.90 है। ग्राम विकास विभाग की तरफ से सामग्री मद के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इसका मकसद है अधिक से अधिक श्रम मद का काम कराना है। ताकि ज्यादा से ज्यादा मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिल सके और केंद्र सरकार के 60-40 मानक को पूरा किया जा सके। पर, इधर विकासखंडों की मनमानी का खामियाजा मनरेगा मजदूरों के भुगतान पड़ सकता है।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी ऊधम सिंह नगर में 155520 कुल जॉबकार्ड धारक हैं। जिसमें 52621 ऐसे मनरेगा मजदूर हैं जिन्होंने लगातार तीन वर्षों तक काम किया है। दो दशक बाद पहली बार केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी कराने का निर्णय लिया। मकसद था कि ई-केवाईसी के जरिये एक तो सभी मजदूरों के जॉबकार्ड का आधार कार्ड से सत्यापन कराया जा सके और उन्हें आधार बेस्ट पेमेंट सिस्टम के लायक बनाया जा सके। इसके लिए शासन की तरफ से 31 अक्तूबर अंतिम तिथि घोषित की गई थी। लेकिन यहां अंतिम तिथि तक करीब 43 फीसदी मजदूरों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई। इसके चलते उनकी मजदूरी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
52621 - कुल सक्रिय मजदूर

30089 - मजदूरों की हुई ई-केवाईसी
57.28 - ई-केवाईसी का प्रतिशत

--
जिले में सक्रिय श्रमिकों का विकासखंडवार ब्योरा



विकासखंंड सक्रिय मजदूर हुई ई-केवाईसी प्रतिशत

1- बाजपुर 9927 4470 45.08

2- गदरपुर 5196 2601 49.50
3- जसपुर 7284 4603 62.91

4- काशीपुर 4544 2435 55.73
5- खटीमा 11167 6788 60.79

6- रुद्रपुर 5449 2786 50.38
7- सितारगंज 9054 6406 71.35

--
शासन की तरफ से ई-केवाईसी के लिए 31 अक्तूबर अंतिम तिथि घोषित की गई थी। इसमें सबसे पहले ऐसे श्रमिकों का ई-केवाईसी की है जो कार्य कर रहे हैं। ताकि ऐसे श्रमिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद ब्लाॅकवार समीक्षा की जा रही है। जहां लापरवाही उजागर होगी, ऐसे लोग कार्रवाई के दायरे में होंगे।- सुशील मोहन डोभाल, डीडीओ ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed