फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   424 migrants from Udham Singh Nagar stranded in 11 countries of West Asia

Udham Singh Nagar News: पश्चिमी एशिया के 11 राष्ट्रों में फंसे ऊधमसिंह नगर के 424 प्रवासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
424 migrants from Udham Singh Nagar stranded in 11 countries of West Asia
रुद्रपुर। इस्रराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच पश्चिमी एशिया के 11 देशों में ऊधमसिंह नगर जिले के 424 नागरिक फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने इन प्रवासियों की पहचान के लिए एक विस्तृत सूची तैयार की है और उनसे लगातार संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग रोजगार, पढ़ाई और अन्य कारणों से पश्चिमी एशिया में निवास कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने विदेशों में फंसे हुए नागरिकों की सूची तैयार करने के साथ ही उनसे संपर्क साधने के लिए एक टीम लगाई है। इस टीम का उद्देश्य विदेश में फंसे लोगों की न केवल वर्तमान स्थिति का पता लगाना है बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाना भी है। इस प्रयास में दूतावासों और अन्य संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। अलग-अलग राष्ट्र के लोगों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

--
तहसीलदार प्रवासियों की संख्या
क्षेत्र
फंसे हुए प्रवासियों की संख्या

बाजपुर 154

खटीमा 117

सितारगंज 50

गदरपुर 47

काशीपुर 26

रुद्रपुर
16

नानकमत्ता 14

कुल
424
--
इन राष्ट्रों में रह रहे लोग
संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजराइल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत, कतर आदि।
--
खुफिया एजेंसियां भी हुईं अलर्ट
जिले के प्रवासियों के अलग-अलग राष्ट्र में फंसने की सूचना के बाद ऊधमसिंह नगर की खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हैं। प्रवासियों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मौजूदा हालात की जानकारी जुटा कर अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। दूरभाष पर वार्ता का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अलग-अलग राष्ट्रों में फंसे जिले के प्रवासियों की लिस्ट बना कर प्रशासन को सौंप दी है। प्रशासन ने प्रवासियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिसमें प्रवासी व उनके परिजन संपर्क कर सकते हैं। - उमाशंकर तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed