फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रिश्वतखोर पटवारी को निलंबित किया

रिश्वतखोर पटवारी को निलंबित किया

Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रिश्वतखोर पटवारी को निलंबित किया
रुद्रपुर। डेढ़ महीने पहले किसान से रिपोर्ट लगाने की एवज में 10 हजार की घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए पटवारी को डीएम ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्राम महतोष गदरपुर निवासी मुहम्मद आसिफ अंसारी का महतोष मोड़ पर स्थित पुश्तैनी मकान एनएच चौड़ीकरण की जद में आ रहा था। मुआवजा पाने के लिए आसिफ को पटवारी की रिपोर्ट की जरूरत थी। उसने पटवारी सुशील जुनेजा से रिपोर्ट बनाने की गुजारिश की तो उसने रिश्वत के रुप में 25 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन फिर सौदा दस हजार में तय हो गया था।


आसिफ ने इसकी लिखित शिकायत विजिलेंस विंग से की थी। बीती 20 जनवरी को विजिलेंस टीम ने सुशील जुनेजा को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी को जेल भेजने के बाद उसके खाते भी फ्रीज कर दिए गए थे। पटवारी की बेनामी संपत्ति की जांच भी की गई थी। इधर, जिला प्रशासन ने पटवारी को निलंबित कर दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रताप शाह ने बताया कि रिपोर्ट देरी से मिलने की वजह से निलंबन की कार्रवाई में विलंब हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed