{"_id":"62f296ddce17435b41635415","slug":"4-395-students-registered-for-admission-rudrapur-news-hld471954063","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए 4,395 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए 4,395 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल में 4395 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है। हालांकि सोमवार को भी मेरिट लिस्ट जारी न होने से प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि 16 अगस्त तक मेरिट लिस्ट व प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के लिए 2446, बीकॉम में 1105 व बीएससी में 844 छात्र-छात्राओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। अब यह विद्यार्थी मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन ने पंजीकृत छात्र-छात्राओं का ब्योरा उपलब्ध होने के बाद अब तक मेरिट लिस्ट नहीं बनाई है।
एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री रचित सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल गुप्ता ने कहा कि रुद्रपुर कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो पाई है जबकि कई अन्य कॉलेज में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 16 अगस्त तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई तो कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद