फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   364 positive in District.

जिले में फिर मिले रिकॉर्ड 364 कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
364 positive in District.
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण से पहले पंजीकरण के लिए लगी भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
जिले में बृहस्पतिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमितों का नया रिकॉर्ड बन गया है। एक दिन में 364 लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर रहा है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की कुल संख्या पहुंच 1352 गई है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में बुधवार को 344 संक्रमित मिले थे। अगले ही दिन इससे अधिक 364 लोग फिर संक्रमित पाए गए। किच्छा में सबसे अधिक 105 लोग संक्रमित मिले, जबकि काशीपुर में 95, रुद्रपुर में 77, खटीमा में 26, सितारगंज में 21, गदरपुर में 17, बाजपुर में 13 और जसपुर में 10 लोग संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमण केस बढ़ने के बावजूद जिले में लोग कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज टीकाकरण से पंजीकरण के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। जबकि जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3667 लोगों को वैक्सीन लगवाई। इधर, सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों से कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की जा रही है।

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाते बुजुर्ग।

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाते बुजुर्ग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed