फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   36 people, including the son of the chief gunner's back

सीएम के बेटे सहित 36 लोगों के गनर वापस

Thu, 12 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आचार संहिता के चलते पुलिस ने सीएम के बेटे वीरेंद्र रावत सहित जिले भर में 36 लोगों को सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए गनर वापस ले लिए हैं। 15 चुनिंदा जनप्रतिनिधियों और वाई श्रेणी के लोगों को दिए गए गनर पूर्व की तरह उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

आगामी विधानसभा चुनावों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने शस्त्रधारियों को अपने असलहे थानों या गन हाउसों में जमा करने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिले भर में कुछ लोगों को सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए गनर भी पुलिस ने वापस ले लिए हैं। जिले भर में कुल 54 लोगों को पुलिस द्वारा गनर उपलब्ध कराए गए थे, जिसमें से 36 लोगों के गनर पुलिस ने वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन


15 चुनिंदा जनप्रतिनिधियों और वाई श्रेणी को लोगों को दिए गनर पूर्व की तरह उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि तीन उन लोगों के गनर भी वापस नहीं लिए जा रहे हैं जिन्हें सही मायनों में जान का खतरा है। उन्होंने बताया कि गनर वापस लेने के क्रम में खटीमा में निवास करने वाले मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के गनर को भी वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed