फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   3307 House Inspected No Larva Found

Udham Singh Nagar News: 3307 घरों में हुई जांच, नहीं मिला लार्वा

Mon, 30 Jun 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
3307 House Inspected No Larva Found
रुद्रपुर। जिले के 3307 घरों में लार्वा की जांच की गई। लार्वा जांच के लिए 10 सैंपल लिए गए, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं ने पानी के उपयोग में आने वाले 15388 बर्तनों की जांच की। शनिवार को किच्छा क्षेत्र में लार्वा के छह सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे। उससे पहले रुद्रपुर और बाजपुर में दो-दो नमूने पॉजिटिव मिले थे। अब तक जिले में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बताया कि मानसून काल शुरू होने के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जांचों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। बरसात में डेंगू का लार्वा पनपने की आशंका बढ़ जाती है। इसको देखते हुए लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि जिले के अस्पतालों में डेंगू से निपटने के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल के साथ ही अन्य अस्पतालों में दो महीने पहले ही डेंगू वार्ड बना दिए गए थे। दवा के पर्याप्त इंतजाम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed