{"_id":"685850f8f15752420500c986","slug":"32-mm-rain-due-to-monsoon-activation-in-terai-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-126290-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तराई में मानसून सक्रिय होने से 32 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तराई में मानसून सक्रिय होने से 32 मिमी बारिश
Mon, 23 Jun 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड में पश्चिम बंगाल की खाड़ी का मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मानसून के पूर्व प्री मानसून से तराई में लगभग 32 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। अगले चार दिनों तक बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
तराई में मानसून की आवक रविवार को हो गई। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर के रास्ते मानसून ने जिले में प्रवेश किया। शनिवार देर रात से हो रही बारिश सुबह नौ बजे तक चलती रही। इससे शहर के निचले इलाकों में कई जगह पर जल जमाव की स्थिति बन गई थी। बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक निजात मिल गई।
रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। दिन में 2.3 किलोमीटर की गति से उत्तर-पूर्वी हवा चलती रही। इसका असर रहा कि अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री तो न्यूनतम 26.5 डिग्री रहा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में पूरी तरह से मानसून सक्रिय हो गया है। अगले चार दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश की संभावना है।