{"_id":"69b312efcc79404efa00e46d","slug":"32-candidates-left-the-exam-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-140242-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 32 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 32 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
Fri, 13 Mar 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड बोर्ड की बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट की भूगोल, लेखा शास्त्र और उर्दू की परीक्षा हुई। काशीपुर क्षेत्र में 32 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अतिरिक्त परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा में 680 पंजीकृत, उपस्थित 658 और अनुपस्थित 11 रहे और 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा में 394 पंजीकृत, उपस्थित 385 और 9 अनुपस्थित रहे और 5 केंद्रों पर परीक्षा हुई। उर्दू की परीक्षा में 33 पंजीकृत, उपस्थित 32 और 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि काशीपुर के 2 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। संवाद
विज्ञापन