फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   वेतन काटने पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

वेतन काटने पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
वेतन काटने पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

विज्ञापन
काशीपुर में विभिन्न विभागों की ओर से 31 जनवरी को किए सामूहिक अवकाश का सरकार ने ‘नो वर्क नो पेंशन’ के तहत वेतन काट दिया था। इस मामले में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर बुधवार को बीईओ एवं उपशिक्षाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के तहत आवास भत्ता, आयुष्मान योजना में सरकारी अस्पताल से रेफर न कराकर सीधे निजी अस्पताल में दिखाने की छूट आदि मांगों को लेकर सरकार से वार्ता कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां मुन्नी मेहता, गोपाल प्रसाद, सत्येंद्र सिंह सजवाण, बबीता शेरानी, अतुल कुमार, हरजीत सिंह, शिवम कुमार एवं भगवती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed