{"_id":"5c509d9cbdec22297827a76d","slug":"31548787100-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण सहीं नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण सहीं नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में टीम के चलाए अभियान में आठ डॉक्टरों को बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण नहीं करने पर नोटिस भेजा गया। वहीं 18 दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन और डिस्पोजल जब्त कर आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर आयुक्त हिमांशु खुराना के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने निगम की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने महाराणा प्रताप चौक पर एक मेडिकल स्टोर से पॉलिथीन जब्त कर एक हजार रुपये, वहीं एक ढाबे से पॉलिथीन जब्त कर पांच सौ रुपये, बूरा-बताशा गली में एक दुकान से प्रतिबंधित पॉलिथीन और डिस्पोजल जब्त कर पांच हजार रुपये, मोहल्ला कटोराताल स्थित एक दुकान से पॉलिथीन जब्त कर दो हजार रुपये वसूले। इनके अलावा कटोराताल रोड़, पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार क्षेत्र में भी अभियान चलाकर छह किलो पॉलिथीन जब्त की।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साहनी ने बताया शहर में अधिकांश डॉक्टर बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण नहीं कर रहे हैं। बताया कि कार्रवाई के दौरान महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित तीन क्लीनिकों समेत रामनगर रोड पर कुछ लैबों में बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण नहीं हो रहा था। इस पर सभी को नोटिस जारी किए हैं।