{"_id":"6841f3e237908350d50ed0e1","slug":"3033-sample-examined-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125613-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फिर हुई 3033 घरों में लार्वा की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फिर हुई 3033 घरों में लार्वा की जांच
Fri, 06 Jun 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3033 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की। जांच के लिए एक सेंपल लिया। सेंपल निगेटिव पाया गया। 16 अप्रैल से अब तक 66 सेंपल लिए जा चुके हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10816 बर्तन और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की गई। बताया कि अब तक 61836 घरों में लार्वा की जांच की जा चुकी है। पानी के उपयोग वाले 290115 बर्तन जांचे गए हैं। बताया कि मानसून काल में डेंगू का लार्वा पनपने की संभावना अधिक रहती है। बरसात के सीजन का आगाज होने जा रहा है। इसलिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। मानसून काल तक जांच और जागरूकता अभियान का सिलसिला जारी रहेगा। संवाद
...
विज्ञापन
...