फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   300 saplings were planted on two acres of land at AN Jha Inter College in rudrapur

Uk: प्रेरक पहल...बच्चों की बगिया में रोपे बदलाव के पौधे, एएन झा इंटर कॉलेज के दो एकड़ जमीन में 300 पौधे लगाए

Fri, 09 Jan 2026 03:28 PM IST
गायत्री जोशी शुभम श्रीवास्तव
शुभम श्रीवास्तव Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 09 Jan 2026 03:28 PM IST
सार

रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज परिसर में अब आम, लीची और अमरूद आदि फल नजर आएंगे। बीते दिनों यहां दो एकड़ में करीब 300 पौधे लगाए गए हैं।।

विज्ञापन
300 saplings were planted on two acres of land at AN Jha Inter College in rudrapur
रुद्रपुर के एएनझा इंटर काॅलेज में खाली मैदान में लगाए फलों के पौधे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज परिसर में अब आम, लीची और अमरूद आदि फल नजर आएंगे। बीते दिनों यहां दो एकड़ में करीब 300 पौधे लगाए गए हैं। अब विद्यार्थियों को बिना रसायन वाले पौष्टिक फल मिलेंगे और वह फल उत्पादन का ज्ञान लेकर बागवानी कर सकेंगे।

विज्ञापन

सरकारी स्कूल का नाम सुनते ही एक बार जेहन में बिगड़े हालात और दुर्दशा के शिकार विद्यालयों की तस्वीर उभरती है लेकिन पिछले ढाई साल में एक प्रधानाचार्य ने अपनी शिक्षकों की टीम के साथ स्कूल में कई बदलाव किए और बच्चों को जीवन में आने वाली परेशानियों से निकलने का जज्बा सिखाया।

विज्ञापन

उन्होंने टीम के साथ शिक्षण व्यवस्था में अपने स्टूडेंट टाइम टेबल एट होम हो या अपने वेतन से रामायण और चौपाई लिखे हुए फलैक्सी लगवाने जैसे नवाचारों के साथ स्कूल में पर्यावरण संरक्षण व भौतिक कार्यों के विकास की एक अनूठी मिसाल पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले आठ दिनों से स्कूलों में शीतावकाश है। ऐसे में स्कूल के प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा ने खाली समय का सदुपयोग कर स्कूल में आम, अमरूद और लीची के 300 पौधे रोपे हैं। यह कार्य उन्होंने ग्रीनरी फाउंडेशन के सहयोग से किया है। नियमित रूप से उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ली है। छह माह पहले भी उन्होंने विद्यालय भवन के पीछे की ओर खाली पड़े मैदान में 1400 पौधे रोपे थे जिनमें 800 पौधे आम, 250 आंवला और 250 पौधे अमरूद के थे। अब पौधों की अधिकता से पूरा स्कूल परिसर बगीचे का सा अहसास कराता है।

तीन कतार में बनाया गया उद्यान

प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा के साथ शिक्षकों की मेहनत से स्कूल में विकसित किया गया उद्यान तीन कतारों में बनाया गया है। इसमें 200 पौधे आम, 50 अमरूद और 50 पौधे लीची के लगाए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने पौधे रोपने के लिए सीईओ को प्रस्ताव भेजा था और उन्होंने निरीक्षण के बाद अपनी सहमति दे दी थी जिसके बाद फलदार पौधे रोपे गए।

प्रधानाचार्य ने इसके लिए प्रस्ताव दिया था। अच्छी पहल हाेने के चलते उन्हें संस्तुति प्रदान की। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। - केएस रावत, सीईओ

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed