{"_id":"68ed52de14fe03fbb906b2f4","slug":"28-players-of-pp-tiwari-selected-for-yoga-competition-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-133549-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: योग स्पर्धा के लिए पीपी तिवारी के 28 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: योग स्पर्धा के लिए पीपी तिवारी के 28 खिलाड़ियों का चयन
Tue, 14 Oct 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। विद्यालयीय शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज के 28 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 18 बालिकाओं समेत 36 खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
पीपी तिवारी इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि पीपी तिवारी की अंडर-14 में आफिया, हर्षिता अग्रवाल, सृष्टि, दीशु गुप्ता, कार्तिक का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसी विद्यालय से अंडर-17 में शुमायला, शाहेनूर, प्रिंस व ईशान, अंडर-19 बालिका वर्ग में सृष्टि, अजरा, अरमीन व बालकों में मो. शोएब आलम, जय कुमार, प्रिंस व ईशान का चयन हुआ है। पीएमश्री नेहरू राइंका की अंडर-14 वर्ग में सोफिया, अंडर-17 में शालिनी, नेहरू राइंका बढ़ियोवाला की अंडर-14 में शलोनी, फैजल, अंडर-19 में अक्षय, बोबी, कुमकुम का चयन हुआ।