{"_id":"693b23784308d679e305739d","slug":"25000-youth-will-get-employment-with-an-investment-of-rs-30000-crore-in-sidcul-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-134176-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिडकुल में 30 हजार करोड़ के निवेश से 25 हजार युवाओं को मिलेगा रोजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिडकुल में 30 हजार करोड़ के निवेश से 25 हजार युवाओं को मिलेगा रोजागर
Fri, 12 Dec 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश में नई कंपनियों ने उद्योग स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। सिडकुल (स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) में नए साल में 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है जिससे 70 से अधिक नई कंपनियों की स्थापना होगी। यह निवेश सिडकुल के औद्योगिक क्षेत्र में होगा। इससे करीब 25 हजार नए रोजगार का भी सृजन होगा।
सिडकुल में निवेश को लेकर बीते दिनों केंद्र और राज्य स्तर पर करीब 70 से 80 हजार करोड़ रुपये निवेश को लेकर तमाम कंपनियों का समझौता हुआ था लेकिन कंपनियां किन्हीं कारणों के चलते आगे की औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाई और हाथ पीछे कर लिया है। अब सिडकुल में तमाम नई कंपनियां करीब 30 हजार करोड़ का निवेश कर सकती हैं। इनमें से एथेनॉल, ड्रग्स, रेजिन, प्लास्टिक, एरोमा, ऑटोमोबाइल पार्ट्स आदि क्षेत्र की कंपनियां स्थापित होंगी।
एथनॉल, अरोमा और प्लास्टिक की नई यूनिटें लगेंगी
सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक अजय तिवारी बताते हैं की यहां ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, और अन्य उद्योग क्षेत्र शामिल हैं। यहां की करीब 540 से अधिक कंपनियों में तीन लाख से अधिक कर्मचारी पहले से की कार्यरत हैं। कंपनियों को सरकार की ओर से सभी जरूरी सुविधाएं बहुत आसानी से मुहैया कराई जा रही हैं। यहां का वातावरण और मेन पावर की उपलब्धता भी कंपनियों को लुभाता है। इस कारण तमाम बड़ी कंपनियां भी यहां अपनी यूनिटें स्थापित करना चाहती हैं। आगामी नए साल में यहां एथनॉल, अरोमा और प्लास्टिक की नई यूनिटें पहली बार यहां स्थापित होंगी।