फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   25 Players will represent Uttarakhand

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे 25 खिलाड़ी

Tue, 01 Aug 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
25 Players will represent Uttarakhand
रुद्रपुर के श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के साथ आयोजक। स्रोत
तेलंगाना में होनी वाली चतुर्थ राष्ट्रीय कराटे स्पर्धा के लिए 80 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


रुद्रपुर। एमेच्योर कराटे डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से सोमवार को राज्य की कराटे टीम के चयन के लिए श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला में ट्रायल हुआ। प्रदेशभर के 80 खिलाड़ियों में से 25 खिलाड़ियों को तेलंगाना में 10 से 12 अगस्त तक होने वाली चतुर्थ राष्ट्रीय कराटे स्पर्धा में लिए चुना गया। चुने गए खिलाड़ियों के लिए एक सप्ताह तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। इससे पूर्व श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला सभा के प्रबंधक शेखर सक्सेना, एसोसिएशन के महासचिव किशोर सिंह और आयोजक सचिव ऋषिपाल भारती ने ट्रायल का शुभारंभ किया। वहां हिमा भट्ट, कंचन बसेरा, आकृति कौर, लवीश विश्वकर्मा, चेतन धीर, शालिनी शर्मा, जय प्रकाश, अभिषेक राजपूत आदि थे।

ये रहे विजेता
सब जूनियर बालिका वर्ग काता इवेंट में गीतिका अरोरा और कैडेट बालिका वर्ग में लवली विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक जीता है। कैडेट बालक वर्ग काता इवेंट में वंश थापा ने स्वर्ण पदक जीता है। सब जूनियर बालिका वर्ग कुमीते स्पर्धा में सरानीया, शिवानिया, अंशिका, उपासना, सृष्टि, सारा जीना से स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालिका कुमीते स्पर्धा में शिवानी ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर बालक वर्ग में कुमीते स्पर्धा में आरव डांगी, हार्दिक जोशी, अभिनव, लक्ष्य परगाई, रोहन सिंह, जय नारायण, गौरव चंद, बबलू सिंह ने पहला स्थान पाया। कैडेट वर्ग में रोहित भट्ट, शिवम शर्मा, वंश बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग में मिंकू ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed