फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   24 lakhs fraud

दरोगा बनाने का झांसा देकर ठगे 24 लाख

Fri, 08 Sep 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने खुद की ऊंची पहुंच बताते हुए उत्तराखंड पुलिस में दारोगा नियुक्त कराने का झांसा देकर तीन युवकों से 24 लाख की रकम ऐंठ ली। तीन साल बीत जाने के बाद भी रकम नहीं लौटाने पर पीड़ितों को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।  

विज्ञापन


बाजपुर रोड स्थित आईटीआई के पास रहने वाले एक युवक ने ग्राम प्रतापपुर निवासी तीन युवकों को उत्तराखंड पुलिस में भर्ती कराने का झांसा दिया। आरोपी युवक इनमें से एक युवक के साथ आईटीआई करता था। उसने इन युवकों को बताया कि उसकी बहन डीएम कार्यालय में अधिकारी के पद पर है। पुलिस विभाग में उसकी अच्छी पैठ है। उक्त युवक का विश्वास कर तीनों ने उसे क्रमश: 8.5 लाख, 14 लाख व 1.5 लाख की रकम दे दी।
विज्ञापन


इन लोगों ने उत्तराखंड पुलिस में दारोगा भर्ती के लिए आवेदन कर बाकायदा परीक्षा भी दी। लेकिन तीनों में से किसी का भी चयन नहीं हो सका। रकम वापस मांगने पर आरोपी तीन साल तक उन्हें टरकाता रहा। ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने आईटीआई थाने पहुंचकर थाना प्रभारी जसवीर सिंह को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाने में आरोपी इन युवकों से ली गई रकम वापस लौटाने का आश्वासन दे रहा है। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed