{"_id":"5d793ec98ebc3e0148602e1f","slug":"22-vehicles-including-six-school-buses-were-challan-khatima-news-hld3563124101","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह स्कूली बस समेत 22 वाहनों का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह स्कूली बस समेत 22 वाहनों का काटा चालान
विज्ञापन
11केटीएम03पी-खटीमा में वाहनों की जांच करते परिवहन अधिकारी।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। परिवहन अधिकारी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए छह स्कूली बसों समेत 22 वाहनों का चालान कर दिया। वाहन चेकिंग से बुधवार को चालकों में हड़कंप मचा रहा। परिवहन अधिकारी ने सभी वाहनों के स्वामियों को कार्यालय में आकर संबंधित कागजात दिखाने के लिए समय दिया है। साथ ही कहा कि जो भी वाहन से संबंधित कागजात नहीं होंगे, उसके आधार पर चालान की राशि वसूल की जाएगी।
बुधवार को परिवहन अधिकारी आनन्द प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने नगर के विभिन्न मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान छह स्कूली बसों में सीसीटीवी और चालकों के पास हैवी वाहन लाइसेंस का पांच वर्ष से कम अनुभव न मिलने पर चालान किया गया। वहीं टीम ने 16 अन्य वाहनों में फिटनेस, परमिट और अन्य दस्तावेज पूर्ण न होने पर चालान काटा।
परिवहन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार स्कूल बसों में सीसीटीवी चालू हालत में, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र आदि अनिवार्य रूप से होने चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही स्कूल बस के चालक को हैवी वाहन का लाइसेंस और पांच वर्ष का अनुभव जरूरी है। गुप्ता ने कहा कि स्कूल बसों में मानक पूरे न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान टीम में प्रवर्तन भवान सिंह, योगेश सिंह, बृजमोहन चंदेल आदि मौजूद थे।