{"_id":"5a43e8b14f1c1b1f168b597b","slug":"22-religious-places-will-be-removed-from-the-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की जद से हटाए जाएंगे 22 धार्मिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की जद से हटाए जाएंगे 22 धार्मिक स्थल
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने हाइवे और अन्य सड़कों की जद में आ रहे 22 धार्मिक स्थलों को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। धर्म स्थल प्रबंधन कमेटियों को नोटिस जारी कर 15 जनवरी तक खुद हटाने की मोहलत दी है। चार जनवरी को प्रशासन की टीम चिन्हित धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
बुधवार को अपने कार्यालय में एसडीएम दयानंद सरस्वती ने विभिन्न विभागों के अफसरों की बैठक ली। बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र में 22 धार्मिक स्थल ऐसे हैं, जो राष्ट्रीय राज्यमार्ग, अन्य जिला मार्ग, मुख्य जिला मार्ग की जद में आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि ऐसे धार्मिक स्थलों को हटाया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए चार जनवरी को वह संबंधित अधिकारियों समेत पुलिस प्रशासन के साथ इन धार्मिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उनका प्रयास है कि 15 जनवरी तक धार्मिक स्थलों की समितियां खुद ही इन्हें हटा लें। अन्यथा प्रशासन को हटाना पड़ेगा।
बैठक में ईओ नगर पालिका फईम खां, एई पीडब्लूडी अरुण कुमार, एई सिंचाई विभाग एमएस बोरा, एई पीडब्लूडी मोहम्मद इस्लाम, जेई सिंचाई विभाग अजय कुमार, कोतवाल अबुल कलाम, कुंडा एसओ सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
अतिक्रमण की जद में आ रहे कुछ धार्मिक स्थलों की चहारदीवारी और कुछ स्थल पूरी तरह हटाए जाएंगे। राजस्व एवं संबंधित विभागीय जांच टीम ने ऐसे स्थलों की पेमाइश कर ली है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-दयानंद सरस्वती, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन