{"_id":"65f888c58c1e31e0ca0da0ac","slug":"22-check-posts-installed-for-checking-mining-vehicles-in-the-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-109318-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिले में खनन वाहनों की चेकिंग के लिए लगे 22 चेक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिले में खनन वाहनों की चेकिंग के लिए लगे 22 चेक पोस्ट
Tue, 19 Mar 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलभट्टा के सतुइया में बना खनन विभाग का चेकपोस्ट। संवाद
रुद्रपुर। अवैध खनन और उपखनिज से लदे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग की ओर से जिले में 22 चेक पोस्ट लगाए गए हैं। इन पोस्ट पर रोजाना खनन वाहनों की राॅयल्टी और ओवरलोड वाहनों की जांच होगी।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के उप निदेशक डॉ. अमित गौरव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कुमाऊं मंडल के ऊधम सिंह नगर व नैनीताल और गढ़वाल के देहरादून व हरिद्वार में चेक पोस्ट लगाने के लिए कैलाश रिवर बैड से पांच साल का अनुबंध किया गया है। चेक पोस्ट पर नियमित रूप से खनन वाहनों की चेकिंग की जाएगी। इसके लिए अनुबंधित फर्म ने कर्मचारी नियुक्त किए हैं। इससे जिले में रॉयल्टी चोरी, अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगेगी। फर्म की ओर से हर साल सरकार को 303 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।
Iजिले में यहां लगेगी चेकपोस्टI
Iठेका फर्म की ओर से ऊधमसिंह नगर में जसपुर के लालपुर, हरिवाला चौक, पैगा, राजपुरा रानी, अजीतपुर, सुल्तानपुर पट्टी के परमानंदपुर, बाजपुर, कनोरी गांव में छोई मार्ग, गदरपुर के पिपलिया गांव में महतोष मोड़, रुद्रपुर, लालपुर के मलसागिरधरपुर गांव, दरऊ चौक किच्छा, सतुइया पुलभट्टा, शहदोरा, पिपलिया, मलपुरी सितारगंज, कुटरी खटीमा में बार्डर चेक पोस्ट स्थापित किए हैं। इसके अलावा गदरपुर, बमनपुरी सितारगंज, कुंडेश्वरी बाजपुर, केलामोड़ काशीपुर एवं नगला किच्छा में आंतरिक चेक पोस्ट लगाए गए हैं।I