{"_id":"5cb22dadbdec22145412194c","slug":"21555180973-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तेंदुए ने बछड़े को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तेंदुए ने बछड़े को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर में पतरामपुर क्षेत्र के छह से अधिक गांवों में तेंदुए का आतंक है। ग्राम बढ़ियोंवाला में एक किसान के बछड़े को तेंदुए ने निवाला बना लिया। डीएफओ ने वन कर्मियों को सायरन लगी जिप्सी गश्त करने के लिए दी है। इससे सायरन की आवाज होने पर तेंदुआ आबादी में नहीं घुसेगा।
शुक्रवार रात को ग्राम बढ़ियोंवाला निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र भरत सिंह की गाय का बछड़ा पशुशाला में बंधा था। देर रात किसी समय तेंदुए ने जिसे बछड़े को मार डाला। इससे पहले भी तेंदुआ क्षेत्र के छह से अधिक बाइक सवारों पर हमले का प्रयास कर चुका है। ग्राम मनोरथपुर निवासी रणजीत सिंह की बाइक का पीछा कर उसे घायल कर लिया था। पतरामपुर क्षेत्र के ग्राम मनोरथपुर, सीपका, मिलक, तीरथनगर, भेागपुर आदि ग्रामों के छात्र-छात्राएं तेंदुए के डर से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वन दरोगा सुखवीर सिंह ने बताया कि डीएफओ हिमांशु बांगड़ी ने सायरन लगी जिप्सी गश्त के लिए भिजवाई है। अब शाम सात बजे के बाद वन क्षेत्राधिकारी एमसी शर्मा के नेतृत्व में वनकर्मी गश्त करेंगे। सायरन की तेज आवाज होने के कारण तेंदुआ आबादी में नहीं आएगा।