{"_id":"5bd0c3f1bdec22695f5f2c99","slug":"21540408305-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हड्डी टूटी
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर के किच्छा स्थित गडरिया बाग गांव में एक नौ साल की बालिका को सड़क पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की कमर की हड्डी टूट गई। बुधवार को किच्छा स्थित गोकुल नगर के गडरिया बाग गांव निवासी आंचल कुमारी (9) पुत्री महेंद्र उराव दोपहर करीब एक बजे किच्छा मार्ग को पार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से बच्ची बेसुध होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बालिका को किच्छा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां की एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण डॉक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। एक्स-रे में बालिका की कमर की हड्डी टूटना पाया गया। बालिका का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।