{"_id":"59ef8b184f1c1b76678b73c3","slug":"21508870936-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीड़ित किशोर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीड़ित किशोर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशोर को हुआ डेंगू, निजी अस्पताल में भर्ती
काशीपुर। नगर में डेंगू का प्रकोप जारी है, लेकिन सरकारी अस्पताल में फिजीशियन न होने से रोगियों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। डेंगू से पीड़ित एक किशोर को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार है।
सोमवार रात मोहल्ला खत्रियान निवासी सजल मेहरोत्रा (16) पुत्र राजीव मोहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे तेज बुखार था। जांच की तो प्लेटलेट्स कुल 58 हजार निकले। सजल के अनुसार उसे 16 अक्तूबर से बुखार आ रहा था। उसने एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। बुखार कम नहीं होने पर उसके परिजनों ने यहां अस्पताल में भर्ती कराया अब बुखार कम हो रहा है।
उपचार कर रहे डॉ.जतिन गर्ग ने बताया कि अब किशोर की हालत में सुधार है। इधर, एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ.वीके टम्टा ने बताया कि सरकारी अस्पताल में फिजीशियन चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीज में डेंगू पाए जाने पर रेफर कर देते हैं।