{"_id":"59821cc24f1c1b8f1a8b477c","slug":"21501699266-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन हो शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन हो शुरू
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के शिक्षकों ने बैठक कर पुरानी पेंशन योजना शुरू किए जाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बुधवार को बीआरसी सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने कहा कि विभाग से दी जा रही नई पेंशन योजना में कर्मचारियों को बहुत हानि हो रही है। उन्हें तीन बार टैक्स जमा करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का पैसा शेयर बाजार में लगाया जा रहा है। कर्मचारी को पता नहीं चल रहा है कि कितना लाभ या कितनी हानि हो रही है। संघ के अध्यक्ष अरविंद चौहान ने पांच अगस्त को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में शिक्षकों से बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। वहां पर भूपेंद्र सिंह, अनिल चौहान, मुनीश कुमार, आबिद हुसैन, आशीष गुप्ता, रजनीश सिंह, कविता कौशिक, गीता चौहान आदि थे।