फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीतेंद्र ने झटका कांस्य पदक

जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीतेंद्र ने झटका कांस्य पदक

Thu, 20 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीतेंद्र ने झटका कांस्य पदक
काशीपुर। जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में साई के बॉक्सर जितेंद्र कुमार ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


- जितेंद्र का कांस्य पर ‘पंच’
- जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जितेंद्र ने झटका कांस्य पदक

गुवाहाटी असोम में 12 से 17 जुलाई तक जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काशीपुर के साई सेंटर के जितेंद्र कुमार, आशीष, संजय कुमार, पंकज कुमार, जसप्रीत सिंह, नीरज पुजारी, देवेश आदि मुक्केबाजों ने भाग लिया। इसमें जितेंद्र कुमार ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, झारखंड के मुक्केबाजों को हराया।


सेमीफाइनल में जितेंद्र को चंडीगढ़ के मुक्केबाज के हाथों 3-2 अंकों से हार का सामना करना पड़ा। साई कोच हरजिंदर सिंह संधू ने बताया कि जितेंद्र मूलरूप से ग्राम नंगला तेजा आगरा का निवासी हैं। वह साई सेंटर में प्रशिक्षक विजय नेगी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। बुधवार को विजेता जितेंद्र के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर साई सेंटर प्रभारी रमेश खर्कवाल, एथलेटिक्स कोच चंदन सिंह नेगी, रवींद्र ठाकुर ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed